आपने बहुत से ऐसे आर्टिकल देखे होंगे जिनमें ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे ideas के बारे में बताया जाता है। हमने आपको अपनी पिछली पोस्ट में भी mCent ब्राउज़र के बारे में बताया था, जिससे हम पैसे कमा सकते हैं।
आज हम आपको फिऱ एक ऐसे ब्राउज़र के बारे में बाताएंगे जिससे आप सच में real पैसे कमा सकते हैं। ये ब्राउज़र और कोई नहीं बल्कि UC Browser हैं। तो आज हम आपको बाताएंगे कि UC news से पैसे कैसे कमाये? [UC news se paise kaise kamaye]
UC browser क्या है?
यह एक Android बेस्ड वेब ब्राउज़र है, जिसे UC Mobile के भी नाम से जाना जाता है। इसे मूलरूप से अगस्त 2004 में लॉंन्च किया गया था। जिसे चीन की कंपनी UC web ने बनाया था। चीन में बने होने के कारण चीन में इसके सबसे ज़्यादा यूज़र्स हैं। अपने ब्राउज़र को अपग्रेड करने के बाद UC browser ने भारत में अपने काफ़ी यूज़र्स बना लिए हैं।
यह UC browser एंड्रोइड, iOS, Windows phone, java और Blackberry जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी उपलब्ध है। इसे Google Playstore पर इसे 4.5 की ratings मिली है जिसे अबतक 500 मिलियन से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
UC News से पैसे कैसे कमाये?
जैसा की हम जानते ही हैं कि UC browser एक बेहतरीन browser है। यह content writers और bloggers को पैसे कमाने का सुनहरा अवसर देती हैं। बस आप इसपे थोड़ी सी मेहनत करके अच्छे ख़ासे पैसे कमा सकते हैं। आपने जब भी UC browser ओपन किया होगा तो आपने ज़रूर देखा होगा कि नीचे बहुत सारी तरह तरह की news दी रहती है।
आपको बता दें कि UC ने अब इसका ख़ुद का एक प्लेटफॉर्म बना दिया है, जिसे हम UC news के नाम से जानते हैं। ख़ासकर यह बात आपको पसंद आएगी की UC News app पर आप भी अपने पसंदीदा टॉपिक पर पोस्ट लिखकर डाल सकते हैं और अपने कंटेंट को monetize करके पैसे कमा सकते हैं। तो अब हम बाताएंगे कि UC news app से पैसे कैसे कमाये।
1. We-Media पर अपना अकाउंट बनाये-
इसके लिए सबसे पहले आपको UC news app डाउनलोड करके UC news के Self-publishing Program “We-Media” पर अपना अकाउंट बनाना होगा। दो दिन में we-media आपका अकाउंट approve कर देगा।
2. Dashboard में Login करें-
अगर आप का we-media अकाउंट बनकर Approve हो गया है। फ़िर आपको Dashboard में लॉगिन करना होगा।
3. अपना आर्टिकल publish करें
लॉगिन करने के बाद आपको new posts पर क्लिक करना है। वहाँ आपको किसी भी एक टॉपिक पर एक अच्छा सा पोस्ट लिखना है, आप उसमें images भी ऐड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपका पोस्ट plagiarism free होना चाहिए। इतना सब करने के बाद आपको बस Publish बटन पर क्लिक करना है।
We-media पहले आपके आर्टिकल को verify करेगा। जब तक आपका आर्टिकल approve नहीं हो जाता तब तक आपके पोस्ट पर pending का मार्क दिखेगा। यह बिलकुल वैसा ही है जैसा हम लोग wordpress या blogs लिखते हैं। आपके आर्टिकल्स approve होते ही publish हो जायँगे।
4. अपने पोस्ट को monetize करें
अब आपका आर्टिकल पब्लिश हो चुका है। पैसे कमाने के लिए अब सिर्फ़ आपको अपने पोस्ट को monetize करना है। ध्यान रहे कि UC न्यूज़ पर पोस्ट किए गए आर्टिकल को 7 दिन से पहले मोनेटाइज नहीं कर सकते और उस पर कम से कम 2000 views भी होने चाहिए। पोस्ट मोनेटाइज होते ही आपके पोस्ट पर ads दिखने लगेंगे। आपकी जो भी कमायी होगी वो आपके wemedia अकाउंट में दिखाई देगी। जिसे आप एक निश्चित मूल्य होने पर बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
Monetize करने से पहले कुछ ध्यान रखने वाली बातें
अपने Wemedia से जब आप अपना कंटेंट publish कर लेंगे तो आप के मन में पहला ख़्याल यही आयेगा की content को monetize करके पैसे कमाया जाए। लेकिन उससे पहले आपको कुछ ज़रूरी बातों पर ध्यान देना आवश्यक है।
UC news से पैसे कमाने के Tips
- हमेशा याद रखें कि “Content is the king”. आपको ऐसा कंटेंट लिखना है जो Viewers के लिए useful हो।
- अपने कंटेंट को ऐसे तरीके से लिखें की वो attractive भी लगे और उसे आसानी से पढ़ा भी जा सके।
- अपने पोस्ट के title को भी genuine और attractive तरीके से लिखें।
- साथ ही साथ अपने post में featured images का भी इस्तेमाल करें।
- कभी भी ads पर ज़्यादा clicks पाने के लिए गलत टाइटल और फ़ीचर्ड इमेजेस का इस्तेमाल न करें। क्योंकि फिऱ audience आप पर दोबारा भरोसा नहीं करेगी।
Monetize करने के लिए दिए गए steps को फॉलो करें
- Step-1. आपको सबसे पहले Reporting tab पर क्लिक करना है।
- Step-2. Income data को सेलेक्ट करना है।
- Step-3. अब आपको AD monetization पर क्लिक करना है। फ़िर आप अपने किसी भी पोस्ट पर advertisement लगा सकते हैं।
ध्यान रहे कि आपकी income उस दिन से काउंट होगी जिस दिन से आपने अपने पोस्ट पर Ad monetization लगा दिया होगा। हर हफ़्ते बुद्धवार को आपकी gross income को अपडेट किया जाता है।
जब आपका balance कम से कम 50 डॉलर हो जायेगा तब आप अपने पैसे Withdraw कर सकते हैं। इससे मिलने वाली income को आप महीने की 26 से 28 तारीख़ के बीच ही निकाल सकते हैं।
आप एक महीने में केवल एक बार ही पैसे withdraw कर सकते हैं उस दौरान आपको सारे पैसे withdraw करने होंगे। पैसे withdraw करते ही आपके ईमेल और wemedia अकाउंट पर कन्फर्मेशन या जायेगा और आपके पैसे आपके बैंक अकाउंट में आ जायँगे।
UC news पोस्ट पर हमारी राय
अब आपको UC news से पैसे कमाने के बारे में पता चल ही गया होगा। आज की पोस्ट में हमने बताया कि UC news app से पैसे कैसे कमाये? और उससे जुड़ी दूसरी जानकारियों के बारे में भी बताया।
इस पोस्ट पर आपको हमारी जानकारी कैसी लगी, हमें ज़रूर बताये। अगर इस पोस्ट से रिलेटेड कोई confusion हो तो आप comment box में पूछ सकते हैं। आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा।