आज के इस Digital युग मे अब हर काम घर बैठे और Online माध्यम से होने लगा है। हर चीज़ के डिजिटलीकरण होने के साथ ही अब Gas Booking का काम भी घर बैठे किया जा सकता है।
अब आप घर बैठें Online माध्यम से या फ़िर Phone तथा SMS के द्वारा अपने LPG सिलेंडर की Booking कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको LPG सिलेंडर को Book Online या फ़ोन के माध्यम से Book करने का तरीक़ा बताने वाले हैं।
Online गैस सिलेंडर Book करने का तरीक़ा
Online गैस सिलेंडर Book करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी Official वेबसाइट MyLpg पर जाना होगा। आप यहाँ क्लिक कर के भी इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके बाद-
1. आपको इसके Home Page पर दिखाए गए Icon में अपना 17 अंको वाला LPG ID भरना होगा।
2. अगर आपके पास अपनी LPG ID नहीं है तो वहाँ पर click here के Option पर क्लिक करें। अब इसके बाद आपको अपने गैस की Company का नाम चुनना होता है। इसके बाद वहाँ माँगे गए Detail को भरने के बाद आपको LPG ID नम्बर मिल जाती है।
3. LPG GAS ID भरने के बाद आपको Submit के Option पर क्लिक करना है।
4. इसके बाद Next पेज़ खुलेगा जहाँ पर आपको अपने User Name और ID से Login करना होगा।
5. यहाँ पर Login करने के बाद Track Order Your Refill के Option पर Click करके LPG गैस Booking कंपनी का नाम और अन्य Details देनी होगी।
6. अंत मे Book Now के Option पर Click कर के अपने सिलेंडर की Booking पूरी कर सकते हैं।
7. Booking पूरी होने पर आपको इसका Confirmation Message मिलता है जिसे आप आगे के प्रयोग के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
Mobile से SMS भेजकर सिलेंडर की Booking-
आप चाहें तो घर बैठे Mobile से SMS भेजकर भी अपने LPG सिलेंडर की Booking कर सकते हैं। SMS द्वारा सिलेंडर Booking करने के लिए सबसे पहले आपको अपने शहर के IVRS नम्बर का पता करना होगा।
IVRS नंबर है – 7718955555
जब आपको अपने शहर का IVRS नम्बर पता चल जाये तो उसके बाद SMS द्वारा गैस Booking के लिए ये Step Follow करें-
सबसे पहले अपने Mobile Phone के Message में जाकर Create New Message पर Click करें।
अब वहाँ Type करें- HP<space> Distributor Phone Number With Std Code<space> Consumer Number
अब इस SMS को अपने शहर के IVRS नम्बर पर Send कर दें।
SMS Send होते ही आपको Booking Confirmation का Message आ जाता है।
Call द्वारा सिलेंडर की Booking-
एक बार जब आपको IVRS नम्बर का पता चल जाता है तो आप चाहें तो Call द्वारा भी Gas की Booking कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने शहर के IVRS नम्बर पर Call कर के अपना Registration नम्बर बताना होता है।
आपके Gas Book में Registration नम्बर लिखा होता है। इसके बाद वहाँ पर बताये गए निर्देश के अनुसार आप सिलेंडर Booking के Process को पूरा कर सकते हैं।
Mobile App द्वारा सिलेंडर की Booking-
आप चाहें तो अपने Mobile में विभिन्न Gas Service Provider कम्पनी का Application Download कर सकते हैं। आप ये App गूगल Playstore में जाकर आसानी से Download कर सकते हैं। इस App को Download करने के बाद आप आसानी से अपने सिलेंडर की Booking प्रक्रिया को कर सकते हैं।
एक बार जब आपका गैस सिलेंडर Book हो जाता है तो आप चाहें तो इसे Home Delivery के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। या फ़िर आप नज़दीकी गैस एजेंसी में जाकर भी अपना सिलेंडर ले सकते हैं।
गैस सिलेंडर हम सभी की मूलभूत ज़रूरत होती है। बिना इसके घर मे खाना बनाना मुश्किल होता है। ऐसा में हमारे पास हमेशा गैस मौजूद होना चाहिए।
गैस बुकिंग पोस्ट पर हमारी राय
पहले के समय मे गैस Booking के लिए और इसे हासिल करने के लिए हमे काफ़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। पहले तो इसे Book करने के लिए Line में लगना पड़ता था इसके बाद गैस लेने के लिए भी लम्बी लाइन में लगकर इंतज़ार करना पड़ता था। इससे हमारा वक़्त तो बर्बाद होता ही था साथ ही समय पर सिलेंडर भी हमें नही मिल पाता था।
लेकिन अब इसके Online माध्यम से और Phone द्वारा Booking हो जाने से सभी का काम आसान हो गया। अब ना तो गैस एजेंसी के आगे Booking के लिए लाइन लगती है और ना ही सिलेंडर हासिल करने के लिए वक़्त बर्बाद करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अभी भी गैस सिलेंडर की Booking के लिए लाइन में लगते हैं तो अब इसकी ज़रूरत नहीं है। यहाँ पर बताये गए तरीकों की मदद से आप घर बैठे आसानी से सिलेंडर की Booking कर सकते हैं।