जैसा की हम जानते है इस तेज़ गति से चलने वाली दुनिया में हमें भी तेज़ होना पड़ेगा। यहाँ तक आज के समय में लोगों तक पहुँचने वाली सर्विसेस को भी तेज़ और आसान बनना पड़ेगा।
ज़िन्दगी में तेज़ी लाने के लिए बहुत सी services में से ऐसी ही एक सर्विस Courier Service भी है। पहले किसी भी सामान को पोस्ट के ज़रिये एक जगह से दूसरी जगह भेजने में 8 से 10 दिन लग जाते थे। फ़िर धीरे धीरे इस सर्विस को और अच्छा करके कुरियर को 4-5 दिन में भी पहुँचाया जाने लगा। वहीँ आज के समय में कई कुरियर सर्विसेज Same Day में डिलीवरी का ऑप्शन भी देते हैं। जिसका हम इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर बात की जाये इंडिया के टॉप लेवल Courier service की तो उसमें सबसे पहले DTDC का नाम आता है। जिसकी सर्विस फ़ास्ट है। तो आइए जानते हैं – मोबाइल से और online DTDC Courier Tracking कैसे करे – डीटीडीसी कूरियर सर्विस Tracking 2019।
DTDC क्या है?
DTDC एक कुरियर सर्विस है, जो इंडिया में सबसे टॉप लेवल की कुरियर कंपनी है। DTDC की सप्लाई चैन सोल्युशन पर बेस्ड है जो की थल, वायु और रेल के ज़रिये Cargo Service प्रदान करता है। इस कंपनी की शुरुआत 1990 में Mr. Subhasish Chakraborty ने की थी जो इसके Chief Managing Director भी हैं।
सन 2000 में इस कंपनी ने United Kingdom, United States और Dubai में भी अपना business शुरू किया। कम्पनी ने अपनी पहली शुरुआत 100 करोड़ का मुनाफ़े से कमाई और 2007 में इस कंपनी की कमाई 200 करोड़ से ज्यादा हो गयी। जिसके चलते Reliance Group ने भी इस कंपनी में निवेश किये।
DTDC की सर्विस इंडिया के लगभग सभी मुख्य शहरों में हैं। DTDC कूरियर सर्विस का हेड ऑफिस बेंगलुरू में है। साथ ही साथ इसके Offices पटना, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पंचकूला, नॉर्थ दिल्ली, जयपुर, साउथ दिल्ली, गाज़ियाबाद, चेन्नई, कोयंबटूर, हैदराबाद, कोचीन, विजयवाड़ा, पुणे, मुंबई, इंदौर एवं अहमदाबाद में भी हैं।
आज इस कंपनी में लगभग 50 हज़ार से ज़्यादा लोग की टीम है। जो भारत के साथ साथ दूसरे में भी DTDC की सर्विस दे रहें हैं। जिससे आप अपना कोई भी सामान भारत के साथ साथ विदेशों में भी कुरियर कर सकते हैं।
DTDC Courier Tracking कैसे करे?
आप अपने DTDC कूरियर को कहीं से भी ट्रैक कर सकते हैं। DTDC कुरियर ट्रैकिंग आप मोबाइल या कंप्यूटर से भी कर सकते हैं। अपने कूरियर को Track करने के लिए आपके पास कूरियर का reference no. या AWB consignment number होना चाहिए। जिससे आप अपना कुरियर ट्रैक कर सके।
मोबाइल(SMS) से DTDC Courier Tracking कैसे करे?
अगर हमारे फ़ोन में डाटा पैक नहीं है तो आप मोबाइल से SMS करके भी DTDC कुरियर की Tracking कर सकते हैं। SMS के ज़रिये DTDC कुरियर ट्रैक करने के लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- अपने मोबाइल से DTDC कुरियर ट्रैक करने के लिए मैसेज में जाएँ वहाँ “DTDC<space>Consignment Number” टाइप करें और इसे 9845324040 पर भेज दें। ध्यान रहे की आपको अपना Consignment number लिखना है।
- आपका कुरियर किस समय और किस शहर में पहुँचा है इसकी जानकारी भी आप SMS के ज़रिये जान सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज में जाकर अपना PIN<space>Pin Code टाइप करना होगा और फ़िर उसे 9845324040 पर भेज देना है।
- यदि आपको किसी भी शहर के DTDC सर्विस की जानकारी चाहिए तो इसके लिए आपको CITY<space>City Name टाइप करके 9845324040 पर भेज देना है। जिसके बाद आपको समझ के ज़रिये जानकारी मिल जायेगी।
Online (Browser) DTDC courier tracking कैसे करें?
आप SMS के साथ साथ Online भी अपने सामान को track कर सकते है। Online Tracking करने के लिए आपको कोई भी browser इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आप Mobile या Laptop से नीचे लिखा तरीका इस्तेमाल करे :-
- ऑनलाइन DTDC कुरियर ट्रैक करने के लिए आपको आपको DTDC की official वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहाँ आपको एक ट्रैकिंग बॉक्स दिखायी देगा। जिसमें आपको अपना AWB Consignment नंबर लिखना होगा। अब आपको एक 9 digits का ट्रैकिंग नंबर मिलेगा। जिसे आपको Tracking Box में लिखकर Track बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप Track बटन पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा जिसमें आपके कुरियर से रिलेटेड सारी अपडेटेड जानकारी दी होगी। जैसे की आपका कुरियर कहां और किस समय पहुंचा।
APP से DTDC की tracking कैसे करे?
अगर आप अक्सर कुरियर की ट्रैकिंग करते हैं तो आप बार बार वेबसाइट खोलने की जगह आप प्लेस्टोर से All Courier Tracking Sevice App डाउनलोड कर लें। इस app में भी आपको AWB Consignment नंबर लिख कर अपने सामान की location जान सकते है।
DTDC सर्विस का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आपको DTDC के ज़रिये कुरियर भेजना है तो इसके लिए सबसे पहले आपको DTDC की official वेबसाइट या इसके App से courier pickup के लिए रिक्वेस्ट करना होगा, जिसके बाद DTDC का executive आपके घर से पार्सल ले जायेगा.
या फिऱ आप ख़ुद ही अपने शहर के DTDC ऑफिस में जाकर पार्सल दे सकते हैं। जिसके बाद आपका पार्सल स्टैंडर्ड डिलीवरी में कुछ दिनों के अंदर आपकी जगह पहुँच जायेगा।
DTDC पोस्ट पर हमारी राय
आज का यह टॉपिक ख़ास था। अगर आप DTDC के बारे में नहीं जानते होंगे तो इस पोस्ट के ज़रिये जान ही गये होंगे। इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि मोबाइल से DTDC Courier Tracking कैसे करे ? और यह बताया कि DTDC कैसे इस्तेमाल करें? आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा। आगे और भी ऐसी नयी नयी जानकारी हम अपने पोस्ट के ज़रिये आपको देते रहेंगे।